Search

 
 
 

देवघर : महाकुंभ स्नान करने जा रही मधुपुर की महिला की सड़क हादसे में मौत

 
Deoghar : महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जा रही देवघर जिले के मधुपुर की महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. यह हादसा यूपी के चंदौली में हुआ. दरअसल, चंदौली के पास खड़ी बस में एक ट्रक ने टक्कर मार दी. दुर्घटना में मधुपुर के एसआर डालमिया रोड निवासी दवा व्यवसायी आलोक मोदी की बहन आरती उर्फ प्रिया मोदी (38 वर्ष) समेत दो महिलाओं की मौत हो गई.  जबकि एक श्रद्धालु घायल हो गया. ये सभी महाकुंभ स्नान करने जा रहे थे. दूसरी मृत महिला का नाम पटना निवासी आरती की चचेरी जेठानी बेबी उर्फ कनक है. घटना मंगलवार  देर रात की बताई जाती है. सभी लोग पटना से बस पर सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे. मौत की सूचना के बाद मधुपुर के दवा व्यवसायी आलोक मोदी के घर में मातम छा गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-infiltration-is-a-serious-problem-for-the-country-government-should-make-strict-laws-govind-dev-ji/">धनबाद

: घुसपैठ देश के लिए गंभीर समस्या, कड़े कानून बनाए सरकार- गोविंद देव जी
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही