Jamshedpur News: शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अगस्त 2026 की District Education Performance Review (DEPR) रिपोर्ट में जिला पूरे झारखंड में पहले स्थान पर रहा है. राज्य के 24 जिलों में पूर्वी सिंहभूम को सबसे बेहतर प्रदर्शन के लिए चुना गया है.
जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

DEPR रिपोर्ट
लर्निंग आउटकम में बेहतर प्रदर्शन
रिपोर्ट के अनुसार जिले ने विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में अच्छा प्रदर्शन किया है. स्कूलों की निगरानी और नियमित समीक्षा में भी जिले की स्थिति बेहतर रही. शिक्षा से जुड़े आंकड़ों को समय पर और सही तरीके से दर्ज करने में भी पूर्वी सिंहभूम ने अच्छा काम किया है. रिपोर्ट में स्कूलों की मॉनिटरिंग और शिक्षा व्यवस्था की भी सराहना की गई है.
शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर
इस उपलब्धि में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की अहम भूमिका रही. प्रखंड और संकुल स्तर के अधिकारियों के साथ प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के प्रयास भी इसमें शामिल रहे. अधिकारियों के अनुसार यह उपलब्धि जिले में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करेगी.
आने वाले समय में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर और स्कूलों की व्यवस्था में और सुधार पर जोर दिया जाएगा. पूर्वी सिंहभूम का राज्य में पहला स्थान हासिल करना जिले के शिक्षा विभाग और स्कूलों के लिए गर्व की बात है.

