Search

 
 
 

Latehar News: उपायुक्‍त ने की जल जीवन मिशन व स्‍वच्‍छता मिशन की समीक्षा

उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-II के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
 

Latehar: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-II के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. विशेष रूप से बरवाडीह बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं नेतरहाट ग्रामीण जलापूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को दोनों योजनाओं के कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि जिले के सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों का सर्वे कराया जाए तथा वहां पेयजल की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए. जिन संस्थानों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है अथवा उपलब्ध सुविधा पर्याप्त या कार्यशील नहीं है, वहां आवश्यकता के अनुसार पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए. इसके लिए संबंधित कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक एवं जल गुणवत्ता से संबंधित कर्मियों को क्षेत्र भ्रमण कर संस्थानवार स्थिति का सर्वे एवं सत्यापन करने तथा आवश्यकतानुसार प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्च, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दीपक महतो आदि शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही