Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर उपायुक्त ने पाटलिपुत्र नर्सिंग होम से मांगा स्पष्टीकरण

Advertisement
Advertisement

Dhanbad: जिले के जोड़ाफाटक रोड स्थित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में संक्रमित मरीजों के इलाज में कोविड ट्रिटमेंट प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने तथा कंट्रोल रूम को मरीजों की संख्या कम बताने के लिए धनबाद उपायुक्त ने 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा है. इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में वहां कोविड ट्रिटमेंट प्रोटोकॉल का उल्लंघन देखने को मिला. इस नर्सिंग होम में संक्रमित मरीज के केबिन में उनके परिजन के अलावा वार्ड अटेंडेंट भी बैठे मिले. साथ ही कंट्रोल रूम ने जब अस्पताल प्रबंधन से बेड की संख्या पूछी जाती है तो वो गलत जानकारी उपलब्ध कराते हैं.

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के क्रम में यह भी पाया गया कि कंट्रोल रूम को बताए गए मरीजों की संख्या से कहीं अधिक संख्या में अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है. लिहाजा अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण पेश करने का निर्देश दिया गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही