Search

 
 
 

योजनाओं की धीमी रफ्तार पर उपायुक्त सख्त, चेताया, समय पर पूरा करें काम, वरना होगी कार्रवाई

बैठक में PM-ABHIM, MPLADS, BPHU, IPHL, DMFT और Untied Fund से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली गयी. उपायुक्त ने काम में लापरवाही बरते जाने पर नाराजगी जताई
 

Ranchi :  रांची समाहरणालय में आज उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक की. बैठक में जिले में चल रही कई सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी.

 

बैठक में PM-ABHIM, MPLADS, BPHU, IPHL, DMFT और Untied Fund से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली गयी. उपायुक्त ने काम में लापरवाही बरते जाने पर नाराजगी जताई और कहा, काम समय पर और ठीक से पूरा करें, नहीं तो कार्रवाई होगी.

 

  क्या-क्या बातें हुई बैठक में?

 

PM-ABHIM योजना:  जिले में 78 योजनाएं मंजूर हुई थीं.  इनमें से 14 पूरी हो चुकी हैं और 19 अभी चल रही हैं. बाकी योजनाएं भी जल्द पूरी करने को कहा गया. 

MPLADS (सांसद निधि): रॉयल्टी कटौती से जुड़ी दिक्कत के कारण कुछ खाते अब तक बंद नहीं हुए हैं.  उपायुक्त ने सभी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज) देने के निर्देश दिये.

DMFT योजना:  बुढ़मू की दो योजनाएं अभी तक निविदा (टेंडर) के कारण अटकी हुई हैं.  उपायुक्त ने इन्हें रद्द कर किसी दूसरी एजेंसी को काम देने का आदेश दिया.

 Untied Fund (अनाबद्ध निधि): साल 2024-25 में 155 योजनाएं मंजूर हुई थीं।. इनमें जो भी अधूरी हैं, उन्हें जल्द खत्म करने को कहा गया. 

 

 लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी दी गयी 

 

NREP-1 के अभियंता को फटकार: बैठक के दौरान जब एक अभियंता का फोन बंद मिला तो उपायुक्त ने उन्हें सख्त फटकार लगाई. 

सभी योजनाओं की गुणवत्ता जांच जरूरी: उपायुक्त ने कहा कि कोई भी योजना पूरी होने के बाद सही से जांच कर ही भुगतान करें. 

गड़बड़ी मिली तो सीधे कार्रवाई: उपायुक्त ने चेताया, अगर किसी योजना में अनियमितता (गड़बड़ी) पायी गयी तो सीधे कार्रवाई की जायेगी. 

 एम्बुलेंस भी अस्पतालों से टैग होंगे : सिविल सर्जन को निर्देश दिये गये कि जो 108 एम्बुलेंस MP/MLA फंड या NGO से मिले हैं, उन्हें सदर अस्पताल और प्रखंड के अस्पतालों से टैग किया जाये. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही