Search

 
 
 

TSPC: जिसके पास गिनती के बचे तीन नक्सली, फिर भी सात जिलों में किया बंद का ऐलान

Chatra News: पुलिस के मुताबिक टीएसपीसी का संगठन अब अपने पुराने प्रभाव से काफी कमजोर हो चुका है. संगठन में अब गिनती के ही नक्सली बचे होने की बात कही जा रही है. इसके बावजूद सात जिलों में तीन दिनों के बंद का आह्वान किया गया है.
 
सांकेतिक तस्वीर
  • तीन नक्सली बचे, सात जिलों में बंद का ऐलान
  • बंद के ऐलान के बाद पुलिस अलर्ट
  • पुलिस बोली- डरने की जरूरत नहीं
  • खत्म हो रहे संगठन के बीच बंद का ऐलान

Chatra News: वाराणसी में यूपी एटीएस के साथ मुठभेड़ में 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता के मारे जाने के विरोध में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी ने 24 से 26 सितंबर तक बंद का आह्वान किया है. संगठन की ओर से पूरे झारखंड में बंद का ऐलान नहीं किया गया है, बल्कि चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला समेत सात जिलों को बंद के दायरे में रखा गया है.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस के मुताबिक टीएसपीसी का संगठन अब अपने पुराने प्रभाव से काफी कमजोर हो चुका है. संगठन में अब गिनती के ही नक्सली बचे होने की बात कही जा रही है. इसके बावजूद सात जिलों में तीन दिनों के बंद का आह्वान किया गया है. पुलिस इसे संगठन की बची हुई मौजूदगी और प्रभाव दिखाने की कोशिश के तौर पर देख रही है.

 

टीएसपीसी के बंद को लेकर चतरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग करने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है.

 

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी तरह के दबाव में न आएं और अपने रोजमर्रा के काम सामान्य रूप से करें. पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा. साथ ही किसी भी तरह की धमकी, पोस्टरबाजी, आगजनी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है.

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार टीएसपीसी का प्रभाव लगातार सिमट रहा है और संगठन में अब गिनती के लोग ही बचे हैं. ऐसे समय में सात जिलों में तीन दिनों के बंद का आह्वान संगठन की बची हुई पकड़ को प्रदर्शित करने की कोशिश माना जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बंद के नाम पर किसी तरह की अवैध गतिविधि या आम लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही