Search

 
 
 

सदन में स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के बावजूद जारी नहीं हुआ जांच का आदेश

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विधानसभा में झारखंड फार्मेसी काउंसिल और परीक्षा समिति की नियुक्तियों के सवाल पर जांच कराने का आदेश दिया था. लेकिन अब तक विभाग ने जांच से संबंधित आदेश जारी नहीं किया है.
 

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विधानसभा में झारखंड फार्मेसी काउंसिल और परीक्षा समिति की नियुक्तियों के सवाल पर जांच कराने का आदेश दिया था. लेकिन अब तक विभाग ने जांच से संबंधित आदेश जारी नहीं किया है.

 

विधायक सरयू राय ने झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार और परीक्षा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति मामले में गड़बड़ी से संबंधित सवाल उठाया था.विधानसभा में उठाये गये सवालों पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से सरकार की ओर से जवाब दिया. उन्होंने इन नियुक्तियों के मामले की जांच कराने और कार्रवाई करने की बात कही थी. लेकिन सदन में की गयी इस घोषणा के बाद से अब तक विभाग ने जांच का आदेश नहीं दिया.

 

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रशांत पांडे को काउंसिल के रजिस्ट्रर के पद पर छह माह के लिए नियुक्त करने पर सहमति दी थी. इस अवधि में काउंसिल का चुनाव कराकर काउंसिल का गठन किया जाना था.लेकिन सितंबर 2024 सिर्फ छह महीने के लिए हुई नियुक्ति के आधार पर प्रशांत पांडेय अब तक काउंसिल के रजिस्ट्रार की भूमिका निभा रहे हैं.


 
इसके बाद 19 फरवरी को प्रशांत पांडेय ने फार्मेसी-इन-डिप्लोमा परीक्षा समिति के अध्यक्ष के योगदान देने से संबंधित सूचना कार्यालय आदेश के सहारे दी. हालांकि इसमें अध्यक्ष के नाम का उल्लेख नहीं किया. बाद में रणधीर गुप्ता नाम के व्यक्ति द्वारा परीक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में परीक्षा से संबंधित आदेश जारी किया जाने लगा.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही