Search

 
 
 

एनजीटी के आदेश के बावजूद चौपारण में खुलेआम हो रही बालू की तस्करी

 
Chouparan : एनजीटी के आदेश के बावजूद चौपारण में धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन हो रहा है. माफिया बालू निकाल कर सिस्टम को खुली चुनौती दे रहे हैं. इसका जीता जागता उदाहरण है, चौपारण का चोरदाहा चेक पोस्ट. तस्कर धड़ल्ले से बालू लदे ट्रैक्टर पास कर रहे हैं. चौपारण में प्रतिदिन रात 10 बजे के बाद रात के अंधेरे में लगभग 70-80 ट्रैक्टर अवैध बालू का परिवहन हो रहा है. खनन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की बात कही जाती है. कार्रवाई होती भी है, लेकिन बालू की तस्करी का गोरखधंधा पूरी तरह थम नहीं रहा है. खनन विभाग और प्रशासन के बीच तालमेल की कमी का फायदा भी बालू माफिया खूब उठाते रहे हैं. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 10 जून से 15 अक्तूबर तक राज्य की सभी नदियों से बालू उठाव पर रोक लगाई है. बावजूद चौपारण में बालू माफिया धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे हैं. प्रखंड क्षेत्र की हर नदी से बालू माफिया बेखौफ होकर कहीं दिनदहाड़े और कहीं रात के अंधरे में बालू का उठाव कर रहे हैं. https://www.youtube.com/watch?v=FiGhuMlD8rw

इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-cid-arrested-two-cyber-criminals-who-cheated-rs-1-crore-10-lakh/">रांची:

1.10 करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को CID ने किया गिरफ्तार

वाहन मालिक बाइक से पूरे रास्ते करते हैं पेट्रोलिंग

बालू के अवैध परिवहन के दौरान वाहन मालिक बाइक से पूरे रास्ते पेट्रोलिंग करते हुए प्रशासनिक क्रियाकलापों पर नजर बनाए रखते हैं. वहीं एक ट्रैक्टर चालक ने बताया कि टीम जब भी कार्रवाई के लिए निकलती है, तो इसके पहले ही इसकी सूचना उनलोगों तक मिल जाती है. वैसे में ट्रैक्टर को रोक कर छुपा देते हैं.

नहीं हो रही तस्करी, सूचना में होती है कार्रवाई : बीडीओ

चौपारण बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा कहते हैं कि बालू की तस्करी नहीं हो रही है. सूचना मिलने पर कार्रवाई होती है. इसे भी पढ़ें -HC">https://lagatar.in/hc-orders-ban-on-coercive-action-against-ed-witnesses-ashok-yadav-and-mukesh-yadav/">HC

ने दिया ईडी के गवाहों अशोक यादव व मुकेश यादव के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही