Search

 
 
 

Hazaribagh News: रोक के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा बालू का अवैध उठाव

Hazaribagh News: राष्ट्रीय हरित अधिकरण के लागू निर्देशों और प्रतिबंधों का भी पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. ऐसे में बालू की ढुलाई में लगे वाहनों की जांच, परिवहन से जुड़े कागजातों का सत्यापन और नियमों के अनुपालन की पड़ताल जरूरी है.
 
बालू परिवहन में लगा ट्रैक्टर

Hazaribagh News: एनजीटी की रोक के बावजूद चौपारण प्रखंड में बालू की ढुलाई जारी है. सिंघरावां मोड़, मलिकाना और लराही रोड पर प्रतिदिन बालू लदे सैकड़ों ट्रैक्टरों के परिचालन का आरोप लगाते हुए बच्छई पंचायत के मुखिया वीरेंद्र रजक ने प्रशासन पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि पेटादरी गांव से बालू लेकर ट्रैक्टर इन मार्गों से लगातार गुजर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि सड़कों पर खुलेआम बालू के अवैध परिवहन पर कार्रवाई नहीं होना चिंताजनक है. इससे प्रशासनिक निगरानी और नियमों के पालन को लेकर लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है. मुखिया ने कहा कि बालू के खनन और परिवहन को लेकर सरकार की ओर से निर्धारित नियमों का पालन कराना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है. 

 

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के लागू निर्देशों और प्रतिबंधों का भी पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. ऐसे में बालू की ढुलाई में लगे वाहनों की जांच, परिवहन से जुड़े कागजातों का सत्यापन और नियमों के अनुपालन की पड़ताल जरूरी है. वीरेंद्र रजक ने कहा कि यदि बालू का परिवहन अवैध तरीके से किया जा रहा है, तो इसमें शामिल वाहनों और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही