Search

 
 
 

बांग्लादेश में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन, 54 रोहिंग्या लोगों की मौत, 10 लाख लोग बेघर हुए

बांग्लादेश में आयी विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 54 रोहिंग्या लोगों की मौत हो जाने की खबर है.जानकारी के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन का सर्वाधिक असर तटीय ज़िले कॉक्स बाज़ार पर पड़ा है. पिछले सप्ताह मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण भारी तबाही मची है.
 

Dhaka : बांग्लादेश में आयी विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 54 रोहिंग्या लोगों की मौत हो जाने की खबर है.जानकारी के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन का सर्वाधिक असर तटीय ज़िले कॉक्स बाज़ार पर पड़ा है. पिछले सप्ताह मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण भारी तबाही मची है.

 

बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने  कल यानी 13 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में  बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 54 लोगों की मौत होने की आधिकारिक पुष्टि की है. प्राकृतिक आपदा के कारण पूरे इलाके में अस्त-व्यस्त हो गया है.  मंत्रालय के अनुसार रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में मिट्टी धंसने की वजह से बच्चों समेत कई लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गयी . प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

 

कॉक्स बाज़ार सहित कई क्षेत्रों में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. कई गांवों में कमर तक पानी भरा हुआ है. निचले इलाकों में लोगों के टिन से बने घर पूरी तरह से  पानी में डूब चुके हैं. यहां के लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में दर दर भटक रहे हैं, आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने कहा है कि बाढ़ के कारण 10 लाख से ज्यादा लोग विभिन्न इलाकों में फंसे हुए हैं.

 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही