Search

 
 
 

TET पेपर लीक मामला, राहुल का फडणवीस सरकार पर हल्लाबोल, 17 जुलाई को देहरादून में छात्रों से मिलेंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार पर हल्ला बोला. उन्होंने एक्स पर लिखा  महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हो गयी. इस कारण 6 लाख अभ्यर्थी अधर में लटक गये. राहुल गांधी ने लिखा,  दो सप्ताह बीत गये हैं. अब तक नयी तारीख(परीक्षा कराने) का कोई अता-पता नहीं.
 

NewDelhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार पर हल्ला बोला. उन्होंने एक्स पर लिखा  महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हो गयी. इस कारण 6 लाख अभ्यर्थी अधर में लटक गये. राहुल गांधी ने लिखा, दो सप्ताह बीत गये हैं. अब तक नयी तारीख(परीक्षा कराने) का कोई अता-पता नहीं.

 

राहुल गांधी ने कहा, पेपर लीक करने वाले आजाद घूम रहे हैं, सिस्टम बेदाग बना हुआ है. लेकिन सजा भुगत रहे हैं वो लोग जिन्होंने ईमानदारी से मेहनत की. महाराष्ट्र पेपर लीक को लेकर कहा, ये देश के होने वाले शिक्षक हैं जिनके हाथ में भारत का भविष्य है. ये वही लोग हैं जिन्होंने साल दर साल तैयारी की, फॉर्म भरे, फीस दी, दूर-दराज के सेंटर तक गये और अब बस बिना तारीख़, बिना जवाब के इंतजार कर रहे हैं.

 


राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री फडणवीस को संबोधित करते हुए कहा, मुख्यमंत्री जी पेपर लीक के जिम्मेवार लोगों पर कार्रवाई हो, अभ्यर्थियों पर नहीं. जिनका साल इस लीक के कारण बर्बाद हुआ, उन्हें उम्र सीमा में छूट दी जाये. राहुल गांधी ने लिखा, गलती संस्था की, सजी अभ्यर्थी को..यह इंसाफ नहीं है.

 


उन्होंने लिखा, 17 जुलाई को देहरादून में मैं पेपर लीक के बढ़ते संकट पर आपसे(छात्रों से) विस्तार से बात करूंगा. अब समय आ गया है शिक्षा क्रांति का  ऐसी व्यवस्था बनाने का, जहां युवाओं को सिस्टम की नाकामी नहीं, अपनी मेहनत का फल मिले.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही