Search

 
 
 

रथ यात्रा : पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, ईस्ट कोस्ट रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. इससे पश्चिमी और दक्षिणी ओडिशा के श्रद्धालु आसानी से पुरी पहुंच सकेंगे. रेलवे के अनुसार, जगदलपुर, रायगड़ा, संबलपुर और शालीमार जैसे प्रमुख शहरों से पुरी के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि रथ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को संभाला जा सके.
 
ट्रेन

Lagatar Desk :  पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. इससे पश्चिमी और दक्षिणी ओडिशा के श्रद्धालु आसानी से पुरी पहुंच सकेंगे. रेलवे के अनुसार, जगदलपुर, रायगड़ा, संबलपुर और शालीमार जैसे प्रमुख शहरों से पुरी के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि रथ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को संभाला जा सके.

 

Uploaded Image

जगदलपुर–पुरी स्पेशल ट्रेन का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

ट्रेन संख्या 08553 15 और 23 जुलाई को सुबह 6 बजे जगदलपुर से रवाना होगी और अगले दिन रात 1:40 बजे पुरी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08554 16 और 24 जुलाई  को शाम 7:15 बजे पुरी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:15 बजे जगदलपुर पहुंचेगी.

यह स्पेशल ट्रेन कोरापुट, जयपुर, कोटपड़, रायगड़ा, गुनुपुर, पारलाखेमुंडी, पलासा और खुरदा रोड सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इसके अलावा रायगड़ा–पुरी स्पेशल ट्रेन भी निर्धारित तारीखों पर चलेगी, जिससे दक्षिणी ओडिशा के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी.

 

शालीमार–पुरी स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर ठहरेगी

ट्रेन संख्या 08565/08566 15 और 23 जुलाई को शाम 6 बजे शालीमार से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:00 बजे पुरी पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन 17 और 25 जुलाई को रात 12:30 बजे पुरी से चलेगी और दोपहर 1:30 बजे शालीमार पहुंचेगी. यह ट्रेन संतरागाछी, मेचेदा, खड़गपुर, बेलदा, दांतन, जलेश्वर, बस्ता, रुपसा, बालेश्वर और सोरो जैसे स्टेशनों पर ठहरेगी.

 

300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

रथ यात्रा में देशभर से करोड़ों श्रद्धालुओं के पुरी पहुंचने की संभावना है. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे पूरे देश में 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है, ताकि लोगों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही