Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य में विकास चौपट, पैसा कलेक्शन कर रहे अधिकारी : बाबूलाल मरांडी

Advertisement
Advertisement
Simdega: संकल्प यात्रा के पांचवें चरण में बुधवार को सूबे के पूर्व मुख्य्मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सिमडेगा के कोलेबिरा पहुंचे. मौके पर भाजपा नेता का पार्टी कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया. बाबूलाल मरांडी को बिरसा मुंडा और मां-बाघचंडी का स्मृति चिन्ह दिया गया. जनसभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने जमकर हेमंत सरकार पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विकास चौपट हो गया है. हेमंत सरकार ने यहां के पुलिस और प्रशासन को अपना कलेक्शन ऑफिसर बनाया है जबकि उसका कोई काम नहीं है कि बालू और पत्थर कारोबारियों को पकड़े. हर काम में पैसे की वसूली हो रही है. विकास की गति को पूरी तरह से झारखंड में खत्म कर दिया गया. भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में गरीबों के राशन की बंदरबांट कर ली जाती है. लोगों को राशन भी नहीं मिल रहा है वहीं पीएम नरेंद्र मोदी गैस सिलेंडर में ₹400 तक छूट दे रही है. जबकि किसानों को ₹6000 सालाना दे रही है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड को अपराध मुक्त बनाना है. इसी संकल्प के साथ मैं संकल्प यात्रा की शुरुआत की है. इसे भी पढ़ें :गुमलाः">https://lagatar.in/gumla-state-government-is-the-protector-of-corrupt-people-and-robbers-babulal/">गुमलाः

राज्य सरकार भ्रष्टाचारियों, लुटेरों की संरक्षक- बाबूलाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-20-at-18.21.55.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पीएम मोदी ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान : बाबूलाल मरांडी

वहीं पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत की पहचान विश्व पटल पर बनाई है. अब भारत किसी भी दूसरे देश से कम नहीं है. भारत के पास अपना सब कुछ बनाने की शक्ति है. वहीं हेमंत सरकार लूट खसोट में लगी है. सीएम हेमंत सोरेन ने अपने नाम पर कई जमीन की खरीद बिक्री की है. जब ईडी का नोटिस भेजा जाता है तो वह सुप्रीम कोर्ट की ओर भागते हैं. बताते नहीं कि सही क्या है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-20-at-18.23.01.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक, जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार रोशन, रवि कुमार, कोलेबिरा विधान के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र भगत और सूजन मुंडा कार्यक्रम के संयोजक भोला साहू और प्रदेश संयोजक भास्कर विनय लाल सिमड़ेगा के पूर्व विधायक विमला प्रधान के अलावा कोलेबिरा से कोलेबिरा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार, ओबीसी मोर्चा के भोला साहू के साथ विभिन्न प्रखण्ड से आये बीजेपी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-emphasis-on-increasing-connectivity-in-naxal-affected-areas-dc-sp-held-meeting/">चाईबासा

: नक्‍सल प्रभावित इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर, डीसी-एसपी ने की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही