Search

 
 
 

देवेंद्र महतो ने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी, सीएम को गले लगाकर संवेदनाएं व्यक्त की

Ramgarh News :  देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि एक ही वर्ष में पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को खोना किसी भी परिवार के लिए असहनीय पीड़ा है. इस कठिन समय में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवार को अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
 
सीएम हेमंत से मिले देवेंद्र महतो

Ramgarh News :  झारखंड के आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) पहुंचे. यहां उन्होंने सीएम की मां स्वर्गीय रूपी सोरेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

 

देवेंद्र नाथ महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आत्मीय मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार सीएम को धोती भेंट की और उन्हें गले लगाकर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

 

इसे भी पढ़ें

 

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि एक ही वर्ष में पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को खोना किसी भी परिवार के लिए असहनीय पीड़ा है. इस कठिन समय में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवार को अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

 

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य का हालचाल जाना. आंदोलन के दौरान लगातार संघर्ष और शारीरिक कमजोरी को देखते हुए उन्होंने उनके इलाज एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर ढंग से अपना ख्याल रखने की सलाह दी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही