Search

 
 
 

सोशल मीडिया प्रोफाइल एडिट कर पोस्ट वायरल करने पर भड़के देवेंद्र नाथ महतो

Ranchi News: जानकारी प्रसारित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को पूरी तरह भ्रामक और मनगढ़ंत बताया है. भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट से संबंधित कुछ ऐसी जानकारियां वायरल की जा रही हैं,
 
फाइल फोटो

Ranchi News: राज्य में जारी राजनीतिक गतिविधियों के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) एक बार फिर सोशल मीडिया को लेकर चर्चा में है. संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट की प्रोफाइल को एडिट कर गलत जानकारी प्रसारित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को पूरी तरह भ्रामक और मनगढ़ंत बताया है.


भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट से संबंधित कुछ ऐसी जानकारियां वायरल की जा रही हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिपाही हैं और संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के साथ लगातार संपर्क में हैं.

इसे भी पढ़ें - 


उन्होंने कहा कि भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा भी केंद्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देश पर पूरे राज्य में चलायी जा रही है. संगठन की गतिविधियों और उनके पद को लेकर सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही गलत सूचनाओं से कार्यकर्ताओं और आम लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है.
देवेंद्र नाथ महतो ने आरोप लगाया कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के लगातार बढ़ते जनाधार से विरोधी घबराए हुए हैं. इसी कारण सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन में भ्रम और विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशों से संगठन की एकता प्रभावित नहीं होगी.


उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन पूरी तरह एकजुट है और कार्यकर्ता अपने उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्ध हैं. सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट के जरिए चाहे जितना भ्रम फैलाने का प्रयास किया जाए, संगठन की चट्टानी एकता बरकरार रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही