Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi: देवेंद्र नाथ महतो ने सिविल सर्जन से आंदोलन स्थल पर लौटने की मांगी अनुमति

JPSC-JSSC में कथित भ्रष्टाचार और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सदर अस्पताल के सिविल सर्जन सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिखकर दोबारा सत्याग्रह स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाने की अनुमति मांगी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: JPSC-JSSC में कथित भ्रष्टाचार और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सदर अस्पताल के सिविल सर्जन सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिखकर दोबारा सत्याग्रह स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाने की अनुमति मांगी है.

इसे भी पढ़ें: 

देवेंद्र नाथ महतो ने पत्र में कहा है कि वह JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के तहत 12 अगस्त 2026 को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 11वें दिन अस्पताल में उपचाररत हैं और उनका आंदोलन आगे भी जारी रखने का संकल्प है.

 

पत्र में उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई, लाठीचार्ज और धक्का-मुक्की के बाद उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था. फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Uploaded Image

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड के हजारों छात्र-युवा अपने भविष्य, अधिकार और न्याय के लिए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे समय में आंदोलन स्थल से दूर रहना उनके लिए शारीरिक पीड़ा से अधिक मानसिक पीड़ा का विषय है. उन्होंने पत्र में लिखा कि उनका शरीर अस्पताल में उपचाराधीन है, लेकिन उनका संकल्प आंदोलनरत छात्र-छात्राओं के साथ है.

 

उन्होंने सिविल सर्जन से अपनी परिस्थिति पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित सत्याग्रह आंदोलन स्थल जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया है कि अस्पताल से अनुमति मिलने पर चिकित्सकों द्वारा दिए गए सभी आवश्यक निर्देशों और सावधानियों का पूरी तरह पालन करेंगे.

 

अब देखना होगा कि सदर अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकीय टीम देवेंद्र नाथ महतो को आंदोलन स्थल जाने की अनुमति देती है या नहीं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही