Gumla News: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा रविवार को गुमला जिले के पालकोट प्रखंड पहुंची. जहां युवाओं ने देवेंद्र नाथ का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान युवाओं ने जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के हक एवं न्याय की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की.
इसे भी पढ़ें:
देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि न्याय रथ झारखंड के सभी 24 जिलों का भ्रमण करेगा और गांव-गांव पहुंचकर अभ्यर्थियों एवं युवाओं की समस्याओं को सामने लाने का प्रयास करेगा.
यात्रा के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया में सुधार, अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने का संदेश दिया जा रहा है. पालकोट में युवाओं ने न्याय रथ का स्वागत करते हुए भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग की.
मौके पर संजय कुमार नायक, ओम प्रकाश साहू, बुधेश्वर महतो, छोटेलाल साहू, रितभंजन सिंह, बालमकुंद सिंह, मनरोहन किंडो, मेनका सिंह, मुबारक खान, सुमन कुल्लू और रितेश सिंह समेत कई युवा मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

