Search

 
 
 

41 साल पुरानी NCC यूनिट बंद होने पर देवेन्द्र नाथ ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ranchi News: देवेन्द्र नाथ ने यूनिट बंद होने के लिए कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की. उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग और विश्वविद्यालय को पत्र लिखने का आश्वासन दिया है. इस दौरान पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा.
 
देवेन्द्र नाथ ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए

Ranchi News: बुंडू पी.पी.के. कॉलेज की 7/3 एनसीसी यूनिट को फिर से शुरू करने की मांग पर JLKM के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा कि 41 वर्षों से संचालित एनसीसी यूनिट का बंद होना बुंडू, तमाड़, सिल्ली, राहे और सोनाहातू सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के भविष्य के लिए बड़ा नुकसान है.

इसे भी पढ़ें - 


देवेन्द्र नाथ ने यूनिट बंद होने के लिए कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की. उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग और विश्वविद्यालय को पत्र लिखने का आश्वासन दिया है. इस दौरान पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा. महतो ने कहा कि विद्यार्थियों के हित में एनसीसी यूनिट को पुनः शुरू कराने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही