Search

 
 
 

ग्रामीणों के सहयोग से बरकाकाना सीआईसी में हो रहा है देवी मंडप का निर्माण, लोगों के आस्था का है केंद्र

 
सच्चे मन से मांगी गई मुरादें पूरी करती हैं देवी मां  ग्रामीणों के आर्थिक व शारीरिक सहयोग से हो रहा निर्माण छत की हुई ढलाई, दुर्गा पूजा तक कार्य पूरा होने की उम्मीद Ramgarh : बरकाकाना सीआईसी बस्ती में देवी मंडप का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है. रविवार को यहां की छत ढलाई की गई. मंदिर की छत और दीवारें जर्जर होने की वजह से इसे ढहा कर नए सिरे से मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. देवी मंडप के निर्माण में पूरे गांव के लोग सहयोग कर रहे हैं. मंदिर के बगल में नगर परिषद, रामगढ़ की योजना से स्वच्छ पेयजल के लिए डीप बोरिंग और जलमीनार लगाई गई है. देवी मंडप निर्माण समिति से जुड़े बबलू मुंडा ने बताया कि गांव में देवी मंडप अपने आप में अनोखा और आकर्षक होगा. छत ढलाई के बाद बाकी बचे कार्यों को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. आगामी दुर्गा पूजा तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगी. इस देवी मंडप में सीआईसी बस्ती, लाइनपार, पहन बेड़ा, करमाली टोला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं. वहीं, जीर्णशीर्ण हो चुके देवी मंडप के नवनिर्माण से ग्रामीणों में काफी हर्ष है. सभी ग्रामीण अपने सामर्थ्य के हिसाब से निर्माण कार्य में आर्थिक व शारीरिक सहयोग कर रहे हैं. गांव की महिलाएं भी इसमें बढ़चढ़ कर सहयोग कर रही हैं. मंदिर निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीण रामा मुंडा, प्रयाग मुंडा, भानु पासवान, बबलू मुंडा, बासू प्रजापति, छोटेलाल करमाली, लक्ष्मी देवी, कौशल्या देवी, पंचमी देवी, पिंकी देवी, सनयारों बरला, दीपशिखा, अनिल मुंडा, प्रकाश कुशवाहा, नीरज बेदीया, पिंटू मुंडा, सरुख प्रजापति, सुमित महतो, दीना बाबू, अजीत शर्मा, मोनी शर्मा, राम किशुन मुंडा, रामप्रसाद मुंडा, सरदार बेदिया, अमर लाल महतो, डब्लू मुंडा, रवि मुंडा सहित कई ग्रामीण सहयोग में लगे थे.

नवविहाहित जोड़े लेने आते हैं देवी मां का आशीर्वाद

ग्रामीण लक्ष्मी देवी, कौशल्या देवी व पंचमी देवी बताती हैं कि यह देवी मंडप वर्षों पुराना है. इसका निर्माण गांव वालों ने ही आपसी सहयोग से कराया था. गांव में शादी जैसे मौके पर परंपरागत तरीके से दूल्हा-दुल्हन देवी मंडप पहुंच कर अपने सुखद और संपन्न दांपत्य जीवन के लिए मां का आशीर्वाद लेते हैं. गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि यहां जो भी व्यक्ति सच्चे मन से मन्नतें मांगते हैं, देवी मां उनकी मुरादें जरूर पूरी करती हैं. इसे भी पढ़ें : यमुना">https://lagatar.in/delhi-yamuna-river-in-spate-again-water-level-recorded-at-205-96-metres-flood-risk-increased/">यमुना

नदी फिर उफान पर, जलस्तर 205.96 मीटर दर्ज, बाढ़ का खतरा बढ़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही