Search

 
 
 

Latehar News: देवमोहन सिंह का निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति: प्रतुल शाहदेव

प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने चंदवा निवासी भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री देवमोहन सिंह के असामयिक निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. उन्होंने उनकी मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवगंत आत्माक की शांति के लिए इश्वर से प्रार्थना की और इस विषम घड़ी में धैर्य से काम लेने की अपील परिजनों से की.
 
Latehar News

Latehar: प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने चंदवा निवासी भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री देवमोहन सिंह के असामयिक निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. उन्होंने उनकी मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवगंत आत्माक की शांति के लिए इश्वर से प्रार्थना की और इस विषम घड़ी में धैर्य से काम लेने की अपील परिजनों से की. उन्होंने कहा कि देवमोहन सिंह भाजपा के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे, जिन्होंने पार्टी के प्रति हमेशा निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया.

इसे भी पढ़ें: 

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि देवमोहन सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में की थी और बाद में जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी निभाई.

  Uploaded Image

बता दें कि चतरा सांसद कालीचरण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव समेत पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, पूर्व जिला अध्यरक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव समेत कई नेताओं ने दिवगंत देवमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में भाग लिया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी. देवमोहन सिंह का अंतिम संस्कातर चंदवा के देवनद नदी तट स्थित मुक्तिधाम में किया गया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही