Search

 
 
 

DGCA ने Indigo एयरलाइंस से मांगा जवाब, शनिवार को क्यों हुईं 900 फ्लाइट्स लेट

 
LagatarDesk : देशभर में शनिवार को विमानन कंपनी इंडिगो की 900 फ्लाइट्स देर से उड़ीं. जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. इस पर डायरक्टरेट ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने संज्ञान लेते हुए एयरलाइंस से जवाब मांगा है. डीजीसीए ने एक दिन में इतनी उड़ानों में देरी की वजह पूछी है. (पढ़ें, केंद्र">https://lagatar.in/central-governments-agneepath-scheme-at-the-door-of-the-supreme-court-scs-direction-list-the-matter-hearing-next-week/">केंद्र

सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर, SC का निर्देश, मामला सूचीबद्ध करें, अगले सप्ताह सुनवाई)

केबिन क्रू की कमी के कारण फ्लाइट्स में हुई देरी

सूत्रों के अनुसार, केबिन क्रू की कमी के कारण शनिवार को इंडिगो की फ्लाइट्स में देरी हुई थी. यही वजह है कि इंडिगो की कई फ्लाइट्स अपने प्री-शेड्यूल टाइम में उड़ान नहीं भर सकीं. उद्योग के सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया की भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण शनिवार को शेड्यूल था. इसको लेकर इंडिगो के अधिकांश केबिन क्रू सदस्य बीमारी के नाम पर छुट्टी लेकर एयर इंडिया की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने चले गये थे. इस वजह से इंडिगो की 900 से अधिक फ्लाइट लेट हो गयीं.
इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/cm-eknath-shindes-litmus-test-in-maharashtra-assembly-today-both-eknath-shinde-and-uddhav-thackeray-factions-issued-whips-to-mlas-whose-whip-will-run/">महाराष्ट्र

विधानसभा में CM एकनाथ शिंदे की अग्निपरीक्षा आज, शिंदे और उद्धव ठाकरे दोनों गुटों ने विधायकों को व्हिप जारी किये, किसका Whip चलेगा!

55 फीसदी घरेलू फ्लाइट्स में निर्धारित समय से लेट उड़ीं

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को कुल 2,591 घरेलू और 46 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हुईं. जिसमें से केवल 45% उड़ानें ही समय पर ऑपरेट हो सकीं. इंडिगो की 55 प्रतिशत घरेलू उड़ानें निर्धारित समय से लेट से संचालित हुईं.
इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/three-naxalites-coming-to-saranda-area-through-gumla-arrested/">गुमला

के रास्ते सारंडा क्षेत्र में आ रहे तीन नक्सली गिरफ्तार

27 जनवरी को टाटा ग्रुप ने संभाली थी एयर इंडिया की कमान

बता दें कि पिछले साल आठ अक्टूबर को एयरलाइन के लिए सफलतापूर्वक बोली जीतने के बाद टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था. एयर इंडिया ने नये केबिन क्रू सदस्यों के लिए एक भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. एयरलाइन नये विमान खरीदने और अपनी सेवाओं में सुधार करने की योजना बना रही है.
इसे भी पढ़ें : वाराणसी">https://lagatar.in/varanasi-hearing-on-the-gyanvapi-masjid-maa-shringar-gauri-temple-dispute-from-today/">वाराणसी

  :  ज्ञानवापी मस्जिद- मां श्रृंगार गौरी मंदिर विवाद में केस की मेरिट पर सुनवाई आज से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही