NewDelhi : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज(DGHS) ने कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी की है. गाइडलाइन में कोरोना संक्रमित बच्चों को रेमडेसिविर देने से सख्त मना किया गया है. साथ ही कहा गया है कि पांच साल या इससे कम उम्र के बच्चों को मास्क की जरूरत नहीं है. बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए गाइलाइंस जारी की गयी है. इसे भी पढ़ें : संसद">https://lagatar.in/parliaments-public-accounts-committee-meeting-on-june-16-due-to-corono-meetings-of-standing-committees-were-stopped/85985/">संसद
की लोक लेखा समिति की बैठक 16 जून को, कोरोना के कारण स्थायी समितियों की बैठकों पर लगा था विराम
में कमाई के मामले में भाजपा अव्वल, डोनेशन में मिले 750 करोड़, कांग्रेस महज 139 करोड़ रुपये ही जुटा पायी
टिकैत से मिली ममता बनर्जी, मोदी सरकार को संवेदनहीन करार दिया, कहा, उखाड़ फेंकेंगे
की लोक लेखा समिति की बैठक 16 जून को, कोरोना के कारण स्थायी समितियों की बैठकों पर लगा था विराम
Mild कैटेगरी के कोविड संक्रमित बच्चों में किसी भी जांच की जरूरत नहीं
गाइलाइंस के अनुसार Asymptomatic और Mild कैटेगरी के कोविड संक्रमित बच्चों में किसी भी जांच की जरूरत नहीं है. बच्चों में समस्या ज्यादा देखने को मिले तभी जांच जरूरी है. गाइडलाइन कहती है कि बच्चों में कोरोना के माइल्ड केस में गले में दिक्कत, खांसी व सांस लेने में परेशानी नहीं है और अगर ऑक्सीजन लेवल 94 प्रतिशत से ज्यादा है तो बुखार में 4-6 घंटे पर पैरासीटामॉल (paracetamol) और खांसी के लिए गर्म पानी से गरारा करना चाहिए. एंटीमाइक्रोबिअल (Antimicrobial) देने से मना किया गया है. इसे भी पढ़ें : 2019-20">https://lagatar.in/bjp-tops-in-terms-of-earning-in-2019-20-got-750-crores-in-donation-congress-could-raise-only-139-crores/85917/">2019-20में कमाई के मामले में भाजपा अव्वल, डोनेशन में मिले 750 करोड़, कांग्रेस महज 139 करोड़ रुपये ही जुटा पायी
6 मिनट का वॉक टेस्ट
गाइडलाइंस के अनुसार 12 साल से ऊपर के बच्चों को परिजनों की निगरानी में 6 मिनट का वॉक टेस्ट कराना चाहिए. यह हृदय तथा फेफड़ों (cardio pulmonary) की स्थिति को समझने को लेकर क्लीनिकल टेस्ट का एक तरीका है. कहा गया कि इसमें बच्चे की अंगुली में पल्स ऑक्सीमीटर लगा दें और कमरे में 6 मिनट लगातार पैदल चलायें. इस दौरान ऑक्सीजन सैचुरेशन के स्तर को देखें. अगर 94% से वो कम हो जाता है या फिर सैचुरेशन में 3-5% ड्रॉप होता है या चलने पर बच्चे को सांस की दिक्कत महसूस होती है तब अस्पताल में दाखिल करने की नौबत आ सकती है. यह टेस्ट 6 से 8 घंटे पर घर में किया जा सकता है. गौर करने वाली बात यह है कि जिन्हें अस्थमा की गंभीर (uncontrolled asthma) दिक्कत है उन बच्चों का यह टेस्ट नहीं करना है. इसे भी पढ़ें : राकेश">https://lagatar.in/mamta-banerjee-met-rakesh-tikait-termed-the-modi-government-insensitive-said-will-uproot-it/85884/">राकेशटिकैत से मिली ममता बनर्जी, मोदी सरकार को संवेदनहीन करार दिया, कहा, उखाड़ फेंकेंगे
Leave a Comment