Ranchi: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा को लेकर डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को जिलों के एसएसपी, एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम समीक्षा बैठक की. इस दौरान डीजीपी ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये. इसके अलावा समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी ने जिलों में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए की गई तैयारियों, शांति समिति सांप्रदायिक सद्भाव में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान और कार्रवाई, अवैध खनन, अवैध मादक पदार्थ, शराब, भूमि विवाद से संबंधित मामले त्योहार के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं सुगम यातायात के संबंध में चर्चा की गई. इसके अलावा प्रत्येक जिले में नियंत्रण कक्ष में 24X7 पुलिस पदाधिकारी और बल की प्रतिनियुक्ति करने और प्रत्येक घटित घटना की सूचना पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारियों और डीजीपी ऑफिस देने का निर्देश दिया. इसे पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-lbsm-college-girl-students-learned-about-menstrual-hygiene-and-good-touch-and-bad-touch/">जमशेदपुर
: एलबीएसएम कॉलेज में छात्राओं ने जाना माहवारी स्वच्छता व गुड टच एंड बैड टच
की न्यूज डायरी।।11 OCT।।कार्डिनल टोप्पो की अंतिम यात्रा,सीएम हुए शामिल।।भ्रष्टाचार पर सीएस की चुप्पी ठीक नहीं-बाबूलाल।।अपने ही पत्र में उलझे हजारीबाग जेल अधीक्षक।।पीएफआई के 12 ठिकानों पर NIA रेड।।प्रबीर के आवास पर सीबीआई रेड।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
: एलबीएसएम कॉलेज में छात्राओं ने जाना माहवारी स्वच्छता व गुड टच एंड बैड टच
संवेदनशील जगहों को चिन्हित करने के निर्देश
डीजीपी सभी जिले के एसएसपी एसपी को जिला के संवेदनशील जगहों को चिन्हित करने का निर्देश दिया. साथ ही स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क बनाये रखते हुए सघन गश्ती और चेकिंग करने का निर्देश दिया है. पूजा स्थलों तक जाने वाले रास्तोंपर समुचित ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़-भाड़ वाले पंडालों के निकट रौशनीयुक्त और सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया, ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा छिनतई जैसे अपराधों से भी बचा जा सके कुछ जगहों से पूजा के नाम पर जबरन चन्दा वसूली की बाते भी सामने आती है उस पर भी रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाये जाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-11-oct-2023-jharkhand-news-updates/">शामकी न्यूज डायरी।।11 OCT।।कार्डिनल टोप्पो की अंतिम यात्रा,सीएम हुए शामिल।।भ्रष्टाचार पर सीएस की चुप्पी ठीक नहीं-बाबूलाल।।अपने ही पत्र में उलझे हजारीबाग जेल अधीक्षक।।पीएफआई के 12 ठिकानों पर NIA रेड।।प्रबीर के आवास पर सीबीआई रेड।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
Leave a Comment