Search

 
 
 

डीजीपी नीरज सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में डीजीपी नीरज सिन्हा (DGP Neeraj Sinha) ने सोमवार को मुलाकात की. दोनों ने एक-दूसरे को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. गौरतलब हैं कि डीजीपी नीरज सिन्हा का कार्यकाल 11 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है.ऐसे में झारखंड के नए डीजीपी के नाम पर मंथन से लेकर चर्चा तेज है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-challenged-to-rein-in-organized-criminal-gangs/">झारखंड

पुलिस पर संगठित आपराधिक गिरोह के ऊपर लगाम लगाने की चुनौती

नए डीजीपी के चयन को लेकर प्रक्रिया शुरू 

झारखंड के नए डीजीपी के चयन को लेकर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. राज्य सरकार द्वारा यूपीएससी को वरीय आईपीएस अधिकारियों की सूची भेजी गई, ताकि वरीयता की जानकारी राज्य सरकार को दे सकें. जानकारी के अनुसार, यूपीएससी में नौ जनवरी को बैठक होगी. जिसमें वरीयता तय कर सरकार को जानकारी दी जाएगी. झारखंड सरकार की ओर से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह बैठक में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-supreme-court-declares-demonetisation-right-pronounces-verdict-on-58-petitions-challenging-it/">BREAKING

: सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी को बताया सही, चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं पर सुनाया फैसला [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही