Search

 
 
 

HC के सामने उपस्थित हुए DGP, कोर्ट ने शपथपत्र दाखिल करने का दिया निर्देश

 
Ranchi  :  सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड दिवंगत जस्टिस एमवाई इकबाल की जमीन पर कब्जा करने से जुड़े मामले में आज गुरुवार को झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट के बुधवार के आदेश के आलोक में झारखंड के डीजीपी अजय कुमार अदालत के समक्ष सशरीर उपास्थित हुए. उनके साथ रांची के एसएसपी भी मौजूद रहे. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर की बेंच ने डीजीपी को शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है. अदालत ने उनसे मौखिक रूप से अपराध रोकने के लिए क्या-क्या कदम उठाये गये हैं इसकी जानकारी मांगी. (पढ़ें, गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-16-year-old-boy-dies-due-to-doctors-negligence-relatives-block-sh-343/">गढ़वा

: डॉक्टर की लापरवाही से 16 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने SH 343 जाम किया)

हाईकोर्ट ने लिया था स्वतः संज्ञान 

बता दें कि भू-माफियाओं ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस स्व. एम वा ई इकबाल की जमीन हड़पने कोशिश की थी. इससे संबंधित खबरें अखबरों में प्रकाशित हुई. जिसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया था. पुलिस ने अब तक इस केस से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/monsoon-wreaks-havoc-in-himachal-seven-buildings-collapse-due-to-torrential-rains-and-landslides/">हिमाचल

में मानसून का कहर, मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से सात इमारतें ढह गयी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही