Search

झारखंड पुलिस मुख्यालय में 28 को DGP की अहम बैठक, 5 जिलों के SP होंगे शामिल

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय में 28 फरवरी को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा चतरा, लातेहार, हजारीबाग, पलामू और लोहरदगा जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है.
 
Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय में 28 फरवरी को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा चतरा, लातेहार, हजारीबाग, पलामू और लोहरदगा जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है.

इस बैठक में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों, अवैध खनन और मादक पदार्थों की तस्करी पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी. साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है.

सूत्रों के अनुसार, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और जिलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष जोर रहेगा. बैठक को राज्य की सुरक्षा रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही