Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुठभेड़ में पांच इनामी नक्सलियों के मारे जाने के बाद डीजीपी आज पहुंचेंगे चतरा, जवानों का बढ़ायेंगे हौसला

Ranchi :  चतरा जिले में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पांच इनामी नक्सलियों को मार गिराया. इस घटना के बाद मंगलवार को डीजीपी अजय कुमार सिंह समेत कई वरीय अधिकारी चतरा के लावालौंग स्थित सीआरपीएफ कैंप जायेंगे. डीजीपी यहां पर मीडिया से बात करेंगे. साथ ही नक्सल अभियान में लगे जवानों का हौसला भी बढ़ायेंगे. (पढ़ें, बदल">https://lagatar.in/twitters-logo-changed-now-doge-is-visible-in-place-of-blue-bird/">बदल

गया Twitter का Logo, अब नीली चिड़िया की जगह दिखने लगा DOGE)

मुठभेड़ में एक साथ मारे गये थे पांच इनामी नक्सली 

लावालौंग थाना क्षेत्र स्थित ग्रहे जंगल में सोमवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी भी हुई. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. चतरा-पलामू सीमा पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने गौतम पासवान समेत पांच नक्सलियों को मार गिराया. मारे गये नक्सलियों में 25-25 लाख  के दो और 5-5 लाख के तीन इनामी नक्सली शामिल हैं. मारे गये नक्सलियों में भाकपा माओवादी के सैक सदस्य गौतम पासवान और चार्लिस उरांव शामिल था. मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सोमवार डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह लावालौंग पहुंचे थे. उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया. मौके पर उन्होंने कहा कि आज एक ऐतिहासिक सफलता मिली है. इससे सुरक्षा बलों का मनोबल काफी बढ़ा है. गौतम पासवान दुर्दांत नक्सली था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/corporation-sent-proposal-to-district-administration-to-get-rid-of-ranchi-city-jam/">रांची

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए निगम ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही