Search

 
 
 

डीजीपी ने की समीक्षा बैठकः होली,शब-ए-बारात और रामनवमी पर अलर्ट रहने के निर्देश

 
Ranchi: होली, शब-ए-बारात और रामनवमी को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है. अपराधकर्मियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. यह बातें डीजीपी अजय कुमार सिंह ने सोमवार को जिले के एसपी और सभी रेंज के डीआईजी के किए गए समीक्षा बैठक के दौरान कही. डीजीपी ने रेंज के डीआईजी और जिले के एसपी से राज्य में त्योहारों के अवसर पर हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिये. बैठक में सभी जिलों में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु जिलावार समीक्षा की गई. [caption id="attachment_574062" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2-7.jpg"

alt="तस्वीर- डीजीपी अजय कुमार सिंह समीक्षा बैठक करते हुए" width="1600" height="1067" /> तस्वीर- डीजीपी अजय कुमार सिंह समीक्षा बैठक करते हुए[/caption]

सभी संवेदनशील जगहों को चिन्हित करने के निर्देश

डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को संवेदनशील जगहों को चिन्हित करते हुए, वैसे स्थानों से लगातार आसूचना संकलन करने, शांति समिति की बैठक करने एवं स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क बनाये रखते हुए सघन गश्ती एवं चेकिंग करने के निर्देश दिये. सभी एसपी को अपने-अपने जिला में पूर्व में घटित सांप्रदायिक घटनाओं के आरोपित अपराधकर्मियों पर कड़ी निगरानी रखने एवं फरार अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तार के भी निर्देश दिये. इसे पढ़ें- जो">https://lagatar.in/the-video-that-was-made-public-does-not-prove-that-i-am-doing-the-work-of-government-office-rajeev-arun-ekka/">जो

वीडियो सार्वजनिक किया गया, वह यह साबित नहीं करता कि मैं सरकारी ऑफिस का काम कर रहा हूं : राजीव अरुण एक्का

अपराध पर लगाम लगाने के निर्देश

डीजीपी ने संगठित आपराधिक गिरोहों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही फरार अपराधकर्मियों को हर हाल में गिरफ्तार कर क्राइम कंट्रोल के निर्देश दिए. डीजीपी ने 5 वर्षों से अधिक अवधि के लंबित काडों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया. इसके अलावे प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांडों वारंट कुर्की के निष्पादन मानव तस्करी के कांडों एवं न्यायालय परिसर/ न्यायधीशों एवं आवासीय परिसरों की सुरक्षा की समीक्षा की. इसके अलावा सभी धार्मिक स्थलों की चौबीसों घंटे निगरानी और आस-पास के सीसीटीवी दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें- राजीव">https://lagatar.in/cbi-inquiry-should-be-done-in-rajeev-episode-bjp-delegate-demands-from-governor/">राजीव

प्रकरण की हो CBI जांच, बीजेपी डेलीगेट ने राज्यपाल से की मांग

भड़काऊ गाना बजाने वाले पर होगी कार्रवाई

बैठक में महानिदेशक ने डीजे पर भड़काऊ गाना बजाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, और सोशल मीडिया एवं वॉट्सप्प पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी प्रकार की ढील नहीं बरतने के भी निर्देश दिये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही