Jamshedpur : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से रविवार को धालभूमगढ़ एयरपोर्ट से सटे कालापाथर में वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. उक्त समारोह में कोल्हान सहित अन्य प्रमंडलों के शिक्षक एवं शिक्षक नेता शामिल हुए. इस दौरान शिक्षक नेताओं ने सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों की आलोचना की. सभी शिक्षक नेताओं ने सरकार से अपील की कि वे शिक्षक हैं, उन्हें बच्चों को पढ़ाने दें, उनकी क्षमता को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाकर बर्बाद न करें. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-riding-miscreants-snatched-mangalsutra-from-the-neck-of-cloth-merchants-wife-in-baradwari/">जमशेदपुर:
बाराद्वारी में बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी की पत्नी के गले से छीना मंगलसूत्र
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/20jsr14.jpg"
alt="" width="600" height="270" /> वनभोज सह मिलन समारोह में मौजूद शिक्षक.[/caption] मुख्य अतिथि कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक नारायण विश्वास, विशिष्ट अतिथि जिला लोकपाल सनत महतो, सम्मानित अतिथि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अध्यक्ष प्रभात कुमार, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्ष अजय साहु, राज्य सलाहकार समिति सदस्य सुनील कुमार, सुनील कुमार भगत, प्रेस प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह, धनबाद जिला महासचिव नंदकिशोर सिंह, हजारीबाग जिला महासचिव संजय कुमार सिंह, प. सिंहभूम जिला महासचिव उपेन्द्र सिंह, धनबाद जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के अलावे पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, महासचिव सरोज लेंका, धालभूमगढ़ प्रखंड कमिटी के परीक्षित महतो बुढ़ान चंद्र मुर्मू, देवाशीष सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-taunting-mother-in-laws-daughter-in-law-is-also-domestic-violence-kk-sinha/">जमशेदपुर:
सास का बहू को ताना मारना भी घरेलू हिंसा- केके सिन्हा [wpse_comments_template]
बाराद्वारी में बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी की पत्नी के गले से छीना मंगलसूत्र
शिक्षा के निजीकरण की निंदा, विरोध का निर्णय
सम्मेलन में शिक्षा के निजीकरण के प्रयास का जोरदार विरोध किया गया. निजी स्कूल एसोसिएशन के वक्तव्यों का विरोध करते हुए शिक्षक नेता सुनील कुमार ने कहा कि सभी सरकारी शिक्षक बीपीएससी, जेपीएससी के सेलेक्टेड हैं. गुणवत्ता और कार्यक्षमता के मामले में निजी विद्यालय की तुलना इन शिक्षकों से नहीं की जा सकती. जितना कार्य सरकारी शिक्षक करते हैं. अथवा जितना कार्य सरकार उनसे लेती है. उसका रत्तीभर भी निजी शिक्षक नहीं करते. चाहे वह चुनाव हो, बीएलओ कार्य, बच्चों को मध्यान्ह भोजन, पोशाक, छात्रवृत्ति, स्कूल कीट देना, बच्चों का आधार बनवाना, बैंक खाता खुलवाना, विद्यालय भवन निर्माण एवं मरम्मत से लेकर से आपदा प्रबंधन तक के सभी कार्य सरकारी शिक्षकों से कराए जाते हैं. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या निजी विद्यालयों के शिक्षकों से उक्त सारे काम करवाए जाते हैं. कोविड के समय सभी सरकारी शिक्षक रोड से श्मशान घाट तक सेवा में लगे थे. कौन दुबककर बैठा था यह सर्वविदित है. ऐसे लोग ही सरकारी शिक्षा व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं. जिससे सरकार सहमत होकर इसका निजीकरण कर दे. लेकिन शिक्षक संघ इसका पुरजोर विरोध करेंगा.केवल पढ़ाना रहे तो, गुणवत्ता में निजी स्कूल पीछे छूट जाएंगे
शिक्षक नेता सुनील कुमार ने कहा कि सरकार हम शिक्षकों को सिर्फ एक साल पूरी तरह से विद्यालय अवधि में केवल और केवल पढ़ाने के लिए छोड़ दे. इस दौरान अन्य कोई भी दूसरा काम शिक्षकों को नहीं सौंपें. साथ ही शिक्षकों के सभी रिक्त पदों तथा विषयवार शिक्षकों की व्यवस्था कर दें एवं इसके एक साल के बाद बच्चों की गुणवत्ता शिक्षा की जांच कर लें. उन्होंने दावे के साथ कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों का रिजल्ट निजी विद्यालयों के मुकाबले बहुत ही ज्यादा बेहतर रहेगा.सरकारी शिक्षक योग्यता, प्रतिभा एवं कार्यक्षमता में बेहतर
इस अवसर पर कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक नारायण विश्वास एवं लोकपाल सनत कुमार महतो ने कहा कि सरकारी शिक्षक योग्यता, प्रतिभा और कार्यक्षमता के मामले में किसी भी अन्य विद्यालय के शिक्षकों से बेहतर हैं. जरूरत है सरकार उनकी प्रतिभा का समुचित लाभ बच्चों की गुणवत्ता शिक्षा प्राप्त करने में लगाएं.वनभोज में ये थे मौजूद
[caption id="attachment_249441" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="270" /> वनभोज सह मिलन समारोह में मौजूद शिक्षक.[/caption] मुख्य अतिथि कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक नारायण विश्वास, विशिष्ट अतिथि जिला लोकपाल सनत महतो, सम्मानित अतिथि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अध्यक्ष प्रभात कुमार, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्ष अजय साहु, राज्य सलाहकार समिति सदस्य सुनील कुमार, सुनील कुमार भगत, प्रेस प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह, धनबाद जिला महासचिव नंदकिशोर सिंह, हजारीबाग जिला महासचिव संजय कुमार सिंह, प. सिंहभूम जिला महासचिव उपेन्द्र सिंह, धनबाद जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के अलावे पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, महासचिव सरोज लेंका, धालभूमगढ़ प्रखंड कमिटी के परीक्षित महतो बुढ़ान चंद्र मुर्मू, देवाशीष सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-taunting-mother-in-laws-daughter-in-law-is-also-domestic-violence-kk-sinha/">जमशेदपुर:
सास का बहू को ताना मारना भी घरेलू हिंसा- केके सिन्हा [wpse_comments_template]
Leave a Comment