Search

 
 
 

मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलाने के लिए एसडीओ से मिले धनंजय कुमार पुटूस

 
Ramgarh : अखिल भारतीय मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने रामगढ़ एसडीओ सह नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जावेद हुसैन से अनुमंडल कार्यालय में मुलाकात की. रामगढ़ जिला के मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलवाने के लिए एक मांग पत्र एसडीओ को सौपा. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/rims-gangster-anil-sharmas-angiography-blockage-in-heart-bypass-surgery-needed/">रिम्स

: गैंगस्टर अनिल शर्मा की हुई एंजियोग्राफी, हार्ट में ब्लॉकेज, बाईपास सर्जरी की जरूरत
दिए गए मांग पत्र में धनंजय कुमार पुटूस ने कहा है कि रामगढ़ जिला में नगर परिषद, छावनी परिषद सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय एवं फैक्ट्रियों में मजदूर काम करते हैं. ऐसी जानकारी मिल रही है कि कई कार्यालयों एवं फैक्ट्रियों द्वारा मजदूरों को सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है. ये गरीब मजदूर मिलने वाली मजदूरी से ही अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. अपने बच्चों को पढ़ाते हैं. न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने से इन्हें कई प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसलिए जल्द से जल्द मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलवाया जाए. इस विषय को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ एसडीओ जावेद हुसैन ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : सड़क">https://lagatar.in/dependents-of-16-people-who-died-of-road-accident-and-snakebite-will-get-compensation/">सड़क

दुर्घटना और सर्पदंश से मरने वाले 16 लोगों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही