Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड, बंगाल और ओडिशा में रंगदारी वसूलने वाला अपराधी धनंजय प्रधान गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड,बंगाल और ओडिशा में रंगदारी वसूलने वाला अपराधी धनंजय प्रधान गिरफ्तार हुआ है. रांची पुलिस ने उसे पटना से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धनंजय प्रधान से रांची पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें -खूंटी">https://lagatar.in/khunti-punishment-for-love-slitting-throat-a-young-man-who-came-meet-his-girlfriend-two-accused-arrested/">खूंटी

: प्रेम की मिली सजा, प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की गला काटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

निर्माण कार्य में लगी कंपनियों से वसूलता था रंगदारी

झारखंड के रांची, बोकारो, रामगढ़, धनबाद और बंगाल व ओडिशा के बड़े व्यवसायियों, कोयला कारोबारियों और रेललाइन, सड़क व पुल निर्माण करने वाली कंपनियों से धनंजय प्रधान रंगदारी वसूलता था. बताया जा रहा है कि वह रांची से भी हर महीने मोटी रंगदारी उठा रहा था. वहीं सिम बदल-बदल कर रंगदारी मांग रहे, प्रधान का लोकेशन कभी झारखंड, कभी ओडिशा तो कभी बंगाल आता था.

कभी अनिल शर्मा के लिए करता था वसूली

जानकारी के अनुसार, माओवादी और संगीन अपराधी के नाम पर कोल, रेल और स्टील सेक्टर से गुंडा टैक्स वसूलने वाला धनंजय प्रधान जेल में बंद गैंगस्टर अनिल शर्मा के लिए काम करता था. धनंजय को झारखंड में डॉन का मुखौटा माना जाता था, जो दशकों से आउटसोर्सिंग कंपनी और ठेकेदारों के लिए सिरदर्द बना हुआ था.

कुख्यात नक्सलियों के नाम पर भी वसूलता था रंगदारी

इस वर्ष 14 जनवरी को धनंजय प्रधान के लिए काम करने वाले संतोष डे को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया था कि कुख्यात धनंजय प्रधान का घर रांची के पंडरा इलाके में है. जब वह रांची अपराध जगत में सक्रिय था, तो उसके गिरोह में कई लोग शामिल हो गये थे. गिरोह में धुर्वा और रातू रोड इलाके के कई छोटे-बड़े अपराधी शामिल थे. रांची से ठिकाना बदलने के बाद धनंजय प्रधान के कई गुर्गों ने उससे अपना नाता तोड़ दिया है. अब उसने रंगदारी वसूलने में कुछ खास लोगों को ही लगा रखा है. इसे भी पढ़ें – पुतिन">https://lagatar.in/putin-is-dead-russias-power-is-ruled-by-a-lookalike-british-intelligence-agency-mi6-claims/">पुतिन

की मौत हो चुकी है…रूस की सत्ता पर है हमशक्ल का राज! ब्रिटिश खुफिया एजेंसी MI6 का दावा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही