Search

 
 
 

धनबाद : आरसेटी में युवाओं का 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शुरू

 
Dhanbad : ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से रूरल सेल्फ एंप्लॉयमेंट ट्रेनिंग संस्थान (आरसेटी), धनबाद का 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर 9 मई को शुरू हुआ. आरसेटी परिसर करमाटांड़ में लगे शिविर में आसपास के दो दर्जन से अधिक युवाओं ने भाग लिया. प्रशिक्षुओं को आरसीटी की ओर से अगले 2 साल तक फॉलोअप किया जाएगा, ताकि आत्मनिर्भर बनने में आने वाली समस्याओं का निराकरण किया जा सके. प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को सरकारी योजना और बैंकों से मिलने वाले ऋण आदि के बारे में जानकारी दी गई. आरसेटी प्रशिक्षणार्थियों को भोजन, आवास, ड्रेस व प्रशिक्षण सामग्री मुफ्त उपलब्ध कराएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rajput-karni-sena-resolved-to-follow-the-ideals-of-maharana-pratap/">धनबाद

: राजपूत कर्णी सेना ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही