Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा के पांच घरों में 10 लाख की चोरी, दहशत में लोग

Maithon : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बीसीसीएल सीवी एरिया नंबर 12 की लायकडीह डीप कोलियरी कॉलोनी में 18 जनवरी की रात 5 आवासों में चोरी की घटना से लोग दहशत में हैं. चोरों ने कुल करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. बीसीसीएल कर्मी सुरेश राम के आवास का ताला तोड़कर एक बाइक, नकदी सहित 5 लाख के जेवरात लेकर भाग निकले. ग्रामीणों ने चोरों को खदेड़ा, तो बाइक को छोड़कर भाग निकले. पुलिस ने कालूबथान ओपी क्षेत्र में गुलियाडीह जंगल से बाइक बरामद की है. लायकडीह के दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. भुक्तभोगी परिवार कोडरमा गया हुआ था. चोरों ने स्वर्गीय सहदेव राम के घर से 1200 रुपए नकद की चोरी कर ली. वहीं, रिटायर्ड कर्मी राजेंद्र पासवान, तारकेश्वर राम, रामदेव रजक के घर का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी कर ली. इन घरों में कितने की चोरी हुई है, इसका आकलन गृहस्वामी कर रहे हैं. चोरों ने घरों में अलमारियों को तोड़कर सामान बिखेर दिए. अपने पुराने जैकेट व चप्पल छोड़ दिया और नये पहनकर चले. चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है. इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अनुसंधान में जुट गई है. बहुत जल्द सभी सामान की बरामदगी कर ली जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-ten-years-imprisonment-to-father-and-son-in-hemlal-murder-case/">धनबाद:

 हेमलाल हत्याकांड में पिता-पुत्र को दस वर्ष की कैद  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही