Search

 
 
 

धनबाद : छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Dhanbad : दीपावली से एक दिन पूर्व रविवार दोपहर 12 बजे केंदुआ बाजार के व्यवसायी देवेन्द्र चौरसिया के घर में मातम छा गया. उनके 17 वर्षीय पुत्र किशन चौरसिया उर्फ कृष ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार वालों ने बताया कि मृतक किशन दो भाइयों में छोटा था. डीएवी कुसुंडा में 11वीं कक्षा के वाणिज्य संकाय का छात्र था. कृष कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था. मृतक के चाचा सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि भतीजा छत पर लगे पंखे के सहारे झूल गया. किशन को नीचे उतार कर एसएनएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सरायढेला पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया. शव का अंतिम संस्कार सोमवार को तेलमोच्चो घाट पर किया जाएगा. किशन के पिता देवेंद्र चौरसिया स्क्रैप व्यवसायी है. इसे भी पढ़ें–बेरमो:">https://lagatar.in/lakhs-of-devotees-reach-for-the-blessings-of-mother-mary/">बेरमो:

ढोरी माता तीर्थालय में माता मरियम के आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु [wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही