Search

 
 
 

धनबाद :  12 साल का बच्चा लापता, मां ने कहा – मानसिक रूप से है कमजोर

कतरास थाना क्षेत्र से एक 12 वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है. लापता बच्चे का नाम रितेश कुमार दास है, जो मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है.
 

Dhanbad: कतरास थाना क्षेत्र से एक 12 वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है. लापता बच्चे का नाम रितेश कुमार दास है, जो मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है. रितेश कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत दास टोला, राजबाड़ी रोड, कतरारी बाजार का निवासी है. यह जानकारी रितेश की मां बॉबी देवी ने शुक्रवार को धनबाद के गांधी सेवा सदन में मीडिया को दी. 

 


उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे उनका बेटा रितेश बिना किसी को बताए घर से सरस्वती पूजा देखने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. रितेश मानसिक रूप से कमजोर है और ठीक से बात भी नहीं कर पाता है, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है. इससे पहले भी वह दो बार घर से निकल चुका है, लेकिन तब पुलिस की मदद से उसे खोजकर सुरक्षित घर लाया गया था.

 


बॉबी देवी ने कहा कि रितेश के लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की. रिश्तेदारों, आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित थाना को लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाते  हुए जल्द से जल्द बच्चे को ढूंढने की मांग की है. यही नहीं उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा कि यदि किसी को रितेश कुमार दास के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी थाना या परिजनों को सूचित करें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही