Search

 
 
 

धनबादः CM स्वास्थ्य योजना के 139 प्रस्तावों को मंजूरी, DC ने दिया प्रचार-प्रसार का निर्देश

जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद ने बीडीओ व सीओ कार्यालय से प्राप्त चिकित्सा अनुदान से संबंधित आवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किए. समीक्षा के बाद समिति ने कुल 139 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की.
 

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के लाभुकों को चिकित्सा अनुदान उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा हुई. जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद ने बीडीओ व सीओ कार्यालय से प्राप्त चिकित्सा अनुदान से संबंधित आवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किए. समीक्षा के बाद समिति ने कुल 139 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की.


डीसी ने निर्देश दिया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचे इसके लिए सभी पंचायतों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए. बैठक में डीडीसी सादात अनवर, जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद समेत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए विधायक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही