Search

 
 
 

धनबाद : गंगा दामोदर, पाटलि‍पुत्र, जनशताब्‍दी, मौर्य सहित 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

 
Dhanbad : अग्निपथ योजना के विरोध में 20 जून को विभिन्‍न संगठनों के भारत बंद का रेल परिचाल पर ज्‍यादा असर पड़ा है. धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्‍सप्रेस, धनबाद-पटना इंटरसि‍टी, हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्‍सप्रेस, मार्य एक्‍सप्रेस सहित धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/mixed-effect-of-bharat-bandh-in-dhanbad-police-ready-to-deal-with-any-situation/">(Dhanbad)

से गुजरने वाली 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, दिन में आने वाली लंबी दूरी की कई एक्‍सप्रेस ट्रेनें रात में धनबाद पहुंचेंगी. ट्रेनें रद्द होने या समय में बदलाव से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. धनबाद रेलवे स्‍टेशन पर बड़ी संख्‍या में यात्री इधर-भटकते देखे गए. स्‍टेशन पर अफरातफरी का माहौल है.

ये ट्रेनें की गईं रद्द

धनबाद- डि‍हरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्‍सप्रेस (अप एंड डाउन) धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्‍सप्रेस (अप एंड डाउन) धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्‍सप्रेस (अप एंड डाउन) हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्‍सप्रेस (अप एंड डाउन) पटना-हटिया जनशताब्दी एक्‍सप्रेस (अप एंड डाउन) पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस वाराणसी-आसनसोल मेमू (अप एंड डाउन) सासाराम-रांची एक्सप्रेस गया-आसनसोल मेमू (अप एंड डाउन) गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस

हावड़ा व सियालहद से 4 ट्रेनें रात में पहुंचेंगी धनबाद 

धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पूर्व-मध्‍य रेलवे ने धनबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. हावड़ा और सियालदह से खुलने वाली चार ट्रेनें देर शाम तक धनबाद पहुंचेंगी. हावड़ा से सुबह 8.15 बजे चलने वाली हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12371) शाम 5 बजे हावड़ा से खुलेगी और रात करीब 10 बजे धनबाद पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 13151 हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस हावड़ा से सुबह 11.45 बजे की बजाया दिन के 3 बजे खुलकर रात करीब 8 बजे धनबाद पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस हावड़ा से दोपहर 12.35 बजे की बजाय दोपहर 2.35 बजे खुलकर शाम करीब 7.30 बजे धनबाद पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 22317 सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस सियालदह से दोपहर 1.10 बजे की बजाय  शाम 4 बजे खेलेगी और रात करीब 8.30 बजे धनबाद पहुंचेगी.

रेलवे स्‍टेशन पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

किसी भी तरह की अनहोनी को टालने के लिए धनबाद रेलवे स्‍टेशन पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं. आरपीएफ, जीआरपी के अलावा जिला पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं. सभी प्रवेश मार्गों और गलियों को बंद कर धनबाद रेलवे स्टेशन को किले में तब्दील कर दिया है. आंदोलनकारियों को स्टेशन में प्रवेश करने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/passengers-upset-due-to-barricading-in-dhanbad-railway-station-pickpockets-silver/">धनबाद

रेलवे स्टेशन में बैरिकेडिंग से दूसरे दिन भी यात्री परेशान, जेबकतरों की चांदी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही