Search

धनबाद : चुनाव में केंद्रीय बलों के रुकने की पुख्ता व्यवस्था करने का निर्देश समेत 2 खबरें

डीसी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Dhanbad : धनबाद की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा ने अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों (सीएपीएफ) की कंपनियां जिन स्थानों पर रुकेंगी वहां पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. साथ ही मतदान केन्द्रों पर पानी, बिजली, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं जल्द बहाल करने को कहा है. डीसी सोमवार को आधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं. उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में सीएपीएफ की कंपनियां तैनात की जानी हैं. उन्हें ठहराने सहित बूथों पर न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं जल्द बहाल होनी चाहिए. उन्होंने जेवीबीएनएल के विभिन्न डिविजन के अभियंताओं को उनके क्षेत्र में आने वाले मतदान केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों व पंचायत भवनों में बिजली कनेक्शन व वायरिंग दुरुस्त दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, डीएसडब्ल्यूओ अनीता कुजूर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

मतदान पदाधिकारियों की दूसरे चरण की ट्रेनिंग 18 से

Dhanbad : धनबाद के डीडीसी सह कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सादात अनवर ने कहा कि जिले के मतदान पदाधिकारियों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण 18 अप्रैल से शुरू होगा. उन्होंने सोमवार को बैठक कर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को प्रशिक्षण के लिए मतदान पदाधिकारियों को शीघ्र अपॉइंटमेंट लेटर जारी करने का निर्देश दिया. लोकसभा चुनाव में कुछ मतदान कर्मियों को धनबाद से पाकुड़ भेजा जाना है. इसके लिए बीसीसीएल प्रबंधन से कर्मियों की मांग की गई है. बैठक में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलस्यान, जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार,  भूमि सुधार समाहर्ता संतोष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-raping-a-minor-found-guilty-3/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp