Search

 
 
 

धनबाद : गोविंदपुर के डेल्टा भट्ठा से एक हजार टन अवैध कोयला जब्त समेत 2 खबरें

 
Dhanbad : धनबाद में फिर से कोयला तस्करी शुरू हो गई है. कोयला तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने गोविंदपुर के एक भट्ठा से करीब एक हजार टन अवैघ कोयला और दो ट्रकों को जब्त किया है. पुलिस बरामद कोयला के कागजात की तफ्तीश कर रही है. मामले को लेकर डीएसपी शंकर कामती ने बताया कि एसएसपी एचपी जनार्दनन को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर के डेल्टा भट्ठा में अवैध कोयला जमा किया जा रहा है. यहां प्रतिदिन ट्रकों से तस्करी का कोयला पहुंच रहा है और फिर यहां से ही ठिकाने लगाया जा रहा है. इस सूचना पर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर तहकीकात में शुरू कर दी गई. जैसे ही कोयला लदा ट्रक डिपो के करीब पहुंचा, पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया. चालक से पूछताछ के बाद पुलिस ने डेल्टा भट्ठा में दबिश दी. वहां पुलिस को लगभग एक हजार टन कोयला मिला है. बरामद कोयले के कागजात की पड़ताल की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक तस्करी का यह कोयला बाघमारा से गोविंदपुर पहुंच रहा था और यहां के दो कुख्यात व पुराने तस्कर फिर से सक्रिय हो गए हैं.

झरिया में एक किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार

Jharia : झरिया थाने की पुलिस ने मंगलवार को दोपहर छापामारी कर एक किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम ने बनियाहीर, कतरास मोड़, कोयरीबांध समेत कई इलाकों में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री को लेकर छापामारी अभियान चलाया. छापामारी गांजा की बिक्री करते तीन लोगों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में कोयरीबांध का कल्लू साव, बनियाहीर का मोनू सिंह  व अशोक सिंह शामिल हैं. झरिया थाना में एफआईआर दर्ज कर तीनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया. छापामारी अभियान में झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन, सौरभ कुमार, भुनेश्वर, परवीन बानो समेत अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-young-man-beaten-with-sticks-and-blood-due-to-old-rivalry-2-news-including/">धनबाद

: पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडे से पीटकर किया लहूलुहान समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही