Search

 
 
 

धनबाद : हाउसिंग कॉलोनी में 24 मकान सील, शेष की नक्शा के आधार पर मापी

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) पिछले 2 दिनों से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के तहत 16 जून गुरुवार तक हाउसिंग बोर्ड हाउसिंग कॉलोनी के दो दर्जन मकानों को सील करचुका है. शेष मकानों की मापी का काम चल रहा है. जानकारी के अनुसार बोर्ड की टीम गुरुवार 16 जून को लगभग 11 बजे भारी सुरक्षा बल और कुछ अधिकारियों के साथ हाउसिंग कॉलोनी के मनोरम नगर पहुंची और अतिक्रिमित जमीन की मापी कराई. विगत दो दिन में हाउसिंग कॉलोनी के 24 घरों को सील किया जा चुका है. शेष 6 मकानों की गुरुवार 16 जून को मापी कराई गई. हाउसिंग बोर्ड धनबाद प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अनूप सामंता ने बताया कि चिन्हित शेष 6 प्लॉट से संबंधित जमीन की आज मापी कराई जा रही है. मापी के बाद अतिक्रमित जमीन के हिस्से को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि मनोरम नगर में लगभग 6 अतिक्रमणकारी अब भी बचे हुए हैं, जिनमें लखन प्रमाणिक, धीरेंद्र प्रमाणिक, अनूप चौधरी, भरत सिंह, राजकुमार सिंह, कृष्ण बहादुर सिंह, रमाकांत सिंह और,सत्यनारायण सिंह शामिल हैं. भूमि मापी के दौरान बस्ती के लोगों ने कोई विरोध नहीं किया. उनका कहना था कि नक्शा के आधार पर अगर मापी होती है तो उसमें हमारी ही जमीन निकलेगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-farmer-sowing-seeds-in-tundi-murdered-with-a-sharp-weapon/">धनबाद:

टुंडी में बीज बो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही