Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा एसटी मोर्चा का 3 दिनी प्रशिक्षण शिविर 26 अगस्त से गोविंदपुर में

 
Dhanbad : प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 26 अगस्त से धनबाद (Dhanbad) जिले के गोविंदपुर में शुरू होगा. शिविर में राज्य भर से मोर्चा के 230 प्रतिनिधि भाग लेंगे. उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी करेंगे. वहीं, समापन समारोह में पूर्व सीएम रघुवर दास बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी ने  लगातार मीडिया को बताया कि शिविर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, धनबाद के सांसद पीएन सिंह व जिले के सभी भाजपा विधायक शरीक होंगे. प्रशिक्षण का उद्देश्य अनुसूचित जाति समाज को पार्टी से जोड़ना है. कार्यक्रम का दायित्व धनबाद जिला भाजपा को सौंपा गया है. केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के कांग्रेस और झामुमो के आरोपों को उन्होंने निराधार बताया. कहा कि यदि भाजपा एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, तो छापेमारी में सीएम के करीबी के ठिकानों पर हथियार व करोड़ों रुपए कैसे बरामद हो रहे हैं. अवैध कमाई करने वाले सरकार के करीबियों के खिलाफ सख्ती झामुमो और कांग्रेस को भाजपा की साजिश लग रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-teli-sahu-samaj-mourning-the-killing-of-five-people-in-4-months-staged-a-sit-in/">धनबाद:

 4 माह में पांच लोगों की हत्या से तेली साहू समाज मर्माहत, दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही