Search

 
 
 

धनबाद : तेतुलमारी में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 साल की बच्ची व बीसीसीएल कर्मी घायल

 
Tetulmari : तेतुलमारी के बैजकारटांड के समीप बुधवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्ची व एक बीसीसीएल कर्मी जख्मी हो गए. दोनों का इलाज कतरास स्थित क्लिनिक में किया गया. पहली घटना में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर बैजकारटांड निवासी सरजू रवानी की तीन वर्षीय नतिनी मुन्नी जख्मी हो गई. आनन-फानन में परिजन उसे उठाकर कतरास के एक क्लिनिक में ले गए, जहां उसका इलाज किया गया. दूसरी घटना में बोकारो के चास निवासी बीसीसीएल कर्मी लखन बाउरी जख्मी हो गया. वह बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां नगरीकला जा रहा था. बताया कि बीसीसीएल की बेनीडीह कोलियरी में कार्यरत लखन बाउरी मनसा पूजा मे भाग लेने नगरीकला अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था. तभी रास्ते में बैजकारटांड के समीप उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वह गिरकर घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए कतरास के क्लिनिक में ले जाया गया. यह भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/putting-surveillance-on-champai-soren-is-a-very-sensational-and-anti-constitutional-act-amar-bauri/">चंपाई

सोरेन की जासूसी कराना बेहद सनसनीखेज और संविधान विरोधी कृत्य : अमर बाउरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही