Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी थाना से महज 200 मीटर दूर दुकान में 35 हजार की चोरी

 
Baliapur : सिंदरी थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर रोहराबांध स्थित जेनरल स्टोर्स से चोरों ने 10 हजार रुपए नकद और 25 हजार रुपए के सामान की चोरी कर ली. घटना 24 अक्टूबर दीपावली की रात की है. सिंदरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. दुकान संचालक मनोज कुमार पंडित ने बताया कि 25 अक्टूबर की सुबह जब वह दुकान पहुंचा, तो देखा कि दुकान के पीछे टिन का चदरा कटा हुआ है और दुकान में रखे नकद रुपए समेत कीमती सामान गायब हैं. इधर, सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दीपक कुमार दीपू ने बताया कि सिंदरी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं. पुलिस इन्हें रोकने में विफल है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-coalfield-lit-up-with-lights-on-diwali-there-was-a-lot-of-fireworks/">धनबाद

: दिवाली पर रोशनी से जगमगाया कोयलांचल, खूब हुई आतिशबाजी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही