Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा में 3900 सीएफटी अवैध बालू जब्त, एक गिरफ्तार, केस दर्ज

 
Nirsa : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-iit-ism-team-webmaster-became-champion-in-hackathon-held-in-chandigarh/">

(Dhanbad) जिले के चिरकुंडा में खान निरीक्षक राहुल कुमार व थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने 28 अगस्त को छापेमारी कर करीब 3900 सीएफटी अवैध बालू जब्त किया है. नेहरू रोड स्थित एक परिसर में उत्तम कुमार नामक व्यक्ति ने बालू का भंडारण किया था. लेकिन वह बालू के कागजात नहीं उपलब्ध करा सके. खान निरीक्षक ने चिरकुंडा थाने में उनके खिलाफ अवैध बालू भंडारण का मामला दर्ज कराते हुए पुलिस को सौंप दिया. जब्त बालू की रखवाली की जिम्मेदारी एक स्थानीय व्यक्ति सौंप दी. मामले में उत्तम कुमार शर्मा व जमीन मालिक के खिलाफ खान एवं खनिज विकास विनमयन अधिनियम 1957 की धारा 4/21, झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली 2004 तथा संशोधित के नियम धारा 54, झारखंड मिनरल्स प्रिवेंशन ऑफ इलीगल माइनिंग ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज 2017 की धारा 7, 9, 13 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-1000-cycles-will-run-on-the-roads-on-august-28-to-give-the-message-of-saving-the-environment/">धनबाद

: पर्यावरण बचाने का संदेश देने 28 अगस्त को सड़कों पर दौड़ेंगी 1000 साइकिल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही