Search

 
 
 

धनबाद : 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आकर 5 मवेशियों की मौत

 
Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-collision-between-two-bikes-in-sijua-two-youths-serious/">(Dhanbad)

जिले के निरसा थाना क्षेत्र 29 जुलाई को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आकर 5 मवेशियों की मौत हो गई. घटना खुसरी गांव के पास जंगल में घटी. मवेशियों को चराने गए युवक ने बताया कि सुबह वह अपनी भैंस को लेकर जंगल की ओर जा रहा था. वहां झाड़ियों के बीच से 11 हजार का तार काफी नीचे से गुजरा है. तार छोटे से बांस के सहारे टिका हुआ था. देखते ही देखते उसकी 5 भैंस तार की चपेट में आ गईं आनन-फानन में इसकी सूचना बिजली विभाग को देकर बिजली बंद कटवाई गई. तब तक काफी देर हो चुकी थी. सभी भैंसों की घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली ऑफिस का घेराव किया और मुआवजे की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए. पीड़ित के समर्थन में पूर्व जिला परिषद सदस्य मन्नू तिवारी ने विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर उचित मुआवजा देने की मांग की. बिजली अधिकारियों के नियमानुसार मुआवजा देने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-with-the-intention-of-grabbing-land-the-soldiers-father-was-kidnapped-threatened-and-left/">धनबाद

: जमीन हड़पने की नीयत से सैनिक के पिता का अपहरण, धमकी देकर छोड़ा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही