Search

धनबाद : तैराकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 बच्चे हुए पुरस्कृत

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) में मारवाड़ी युवा मंच की उदय शाखा ने 4 जून को तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया. उद्घाटन मारवाड़ी युवा मंच के धनबाद शाखा अध्यक्ष सुनील सोनी ने किया.  प्रतिभी खिलाड़ियों ने बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, फ्रीस्टाइल और रिले जैसी तैराकी प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखायी. कुल 14 इवेंट हुए, वही प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 खिलाड़ियों में अनिकेत कुमार झा, अश्विक आनंद, आयुष राज, समीर किस्कू, सूर्यांश कुमार सिंह, सोबिर पाल, दीया सेन, सरयू आनंदी, समाधिता मुखर्जी को पुरस्कृत किया गया. मारवाड़ी युवा मंच उदय शाखा के अध्यक्ष आदर्श तायल ने कहा कि तैराकी वास्तव में एक कसरत है, जो आपको अपने दिमाग और शरीर को आराम देने में मदद करती है. बच्चे ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपने दिमाग और शारीर को चुस्त-दुरुस्त रख सकते है. मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, झरिया अध्यक्ष विशाल पलसानिया, गोविंदपुर अध्यक्ष विवेक लोढ़ा, सदस्य विवेक लिल्हा, क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/pollution-increased-due-to-indiscriminate-mining-of-coal-in-dhanbad-outsourcing-companies-are-not-following-the-rules/">धनबाद

में कोयले के अंधाधुंध उत्खनन से बढ़ा प्रदूषण, आउटसोर्सिंग कंपनियां नहीं कर रहीं नियमों का पालन  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp