Search

 
 
 

धनबाद :  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 वाहन चालकों से 10 लाख जुर्माना वसूला गया

Dhanbad  News : अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी, मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार और पुलिस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. जांच के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले व्यावसायिक और निजी वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई.
 
मैथन टोल गेट के पास वाहन जांच अभियान

Dhanbad  News :  सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए धनबाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर गुरुवार देर शाम मैथन टोल गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले करीब 55 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 10 लाख रुपये का चालान काटा गया.

 

अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी, मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार और पुलिस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. जांच के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले व्यावसायिक और निजी वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई.

 

   

 

इसमें वाहन परमिट, फिटनेस प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र और ओवरलोडिंग की जांच की गई. साथ ही यातायात नियमों के तहत जरूरी सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर भी विशेष ध्यान दिया गया.

नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, चालकों को दी गई हिदायत

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. वहीं सड़क सुरक्षा टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया. चालकों को तेज गति से वाहन नहीं चलाने, लेन ड्राइविंग का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई.

 

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

उपायुक्त आदित्य रंजन ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए जिले में वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा.नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अभियान के दौरान जिला सड़क सुरक्षा टीम और स्थानीय पुलिस बल के जवान तैनात रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही