Search

 
 
 

धनबाद : अपने घर भूली से भागी युवती राजगंज से बरामद, प्रेमी गिरफ्तार

 
Baghmara : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-youth-dies-after-being-buried-under-rubble-during-illegal-coal-mining-in-baghmara/">(Dhanbad)

के भूली स्थित अपने घर से भागी युवती को पुलिस ने 24 घंटा के अंदर 5 अगस्त को राजगंज के महतोटांड़ से बरामद किया है. उसे भगाकर ले जाने वाले युवक दीपक प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला प्रेम प्रसंग का है. युवती कसियाटांड़ स्थित स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है. घटना के संबंध में बताया गया कि कतरास के फुलवारटांड़ निवासी युवक दीपक प्रजापति का भूली बस्ती कुम्हार टोला की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. भूली थाना पदाधिकारी शंभू मंडल ने बताया कि युवती गुरुवार की सुबह आठ बजे स्कूल जाने की बात कह घर से निकली थी. प्रेमी पहले से वहां मौजूद था. युवती के पहुंचते ही दोनों फरार हो गए. शाम तक जब युवती घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला. बाद में युवती के बड़े भाई ने थाना में बहन की गुमसुदगी के संबंध में आवेदन दिया. इसके बाद पुलिस ने युवती की खोजबीन शुरू की.

युवती को खोजते प्रेमी के फुआ घर राजगंज पहुंचे परिजन

इधर, युवती के परिवालों को शक था कि वह दीपक के साथ भागी है. उसकी खोज में वे लोग शुक्रवार की सुबह राजगंज के महतोटांड़ स्थित प्रेमी के फुआ घर पहुंचे. युवती के भाई ने घर के अंदार जाकर अपनी बहन की तलाशी लेने की इच्छा जताई, जिसका प्रेमी के परिजनों ने विरोध किया.  इस पर वहां हंगामा शुरू हो गया. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मुखिया मनोज महतो को दी. मुखिया की सूचना पर पहुंची राजगंज थाना पुलिस ने घर से युवक और युवती को बरामद कर थाना ले गई. कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने प्रेम प्रसंग बात स्वीकारी. राजगंज पुलिस ने मामले की सूचना भूली थाना को दी. भूली पुलिस राजगंज पहुंचकर युवक को पकड़कर भूली थाना ले आई, जबकि युवती को उसके परिजनों को सौप दिया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-sindris-youth-who-went-to-steal-in-an-under-construction-apartment-dies-due-to-beating/">

धनबाद : निर्माणाधीन अपार्टमेंट में चोरी करने गए सिंदरी के युवक की पिटाई से मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही