Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में जमा किया कचरे का पहाड़, अब 23 लाख में डिस्पोजल करेगा प्रशासन

 
Dhanbad : झरिया के बनियाहीर में नगर निगम ने कचरे का पहाड खड़ा कर दिया है. इससे आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान हैं. अब कचरे का डिस्पोजल कर उस जगह को ग्रीन एरिया के रूप में विकसित किया जाएगा. धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mrs-india-photogenic-nidhi-jaiswal-shared-the-happiness-of-diwali-with-children/">

(Dhanbad) नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. कचरा निष्पाद के लिए 23 लाख रुपए का टेंडर निकाला है. टेंडर डालने की अंतिम तिथि 11 नवंबर है. 14 नवंबर को टेंडर फाइनल होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा. सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने बताया कि जब तक सॉलिड वेस्ट का काम शुरू नहीं हो जाता, तब तक कचरे को खुला नहीं छोड़ा जा सकता है. इससे आसपास रहने वालों को परेशानी होती है. इसे देखते हुए कचरे के ढ़ेर को साइंटफिक तरीके से निपटारा किया जाएगा. फिर उस जगह को हरा-भरा बनाया जाएगा. इस काम को 250 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. ज्ञात हो कि शहर से प्रतिदिन निकलने वाले 500 टन कचरे को बनियाहिर में डंप किया जाता है. फिलाहल वहां लाखों टन गिला-सूखा कचरा डंप है. गंदगी व मच्छरों से आसपास की आबादी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कचरे में खाद्य सामग्री ढूंढ़ने के लिए वहां कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-and-ndrf-team-ran-as-soon-as-the-hooter-sounded-rescued-the-injured/">धनबाद

: हूटर बजते ही दौड़ी रेलवे व एनडीआरएफ की टीम, ‘घायलों’ को बचाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही