Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पोकलेन में अचानक लगी आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल के इजे एरिया के एसपी कोलियरी के ओपन कास्ट प्रोजेक्ट में देर रात पोकलेन में आग लग गयी. आग लगते ही ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचायी. पोकलेन में आग लगने से प्रोजेक्ट में अफरा-तफरी मच गई. प्रोजेक्ट में मौजूद कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. लेकिन तबतक पोकलेन पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. घटना के बाद एसपी कोलियरी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गये. भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गये. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. इसे भी पढ़ें - अयोध्‍या">https://lagatar.in/ayodhya-ramlala-will-be-seated-in-his-own-temple-in-december-2023/">अयोध्‍या

:  यूपी में चुनावी सरगर्मी के बीच आयी खबर, दिसंबर 2023 में अपने मंदिर में विराजमान हो जायेंगे रामलला

आग प्रबंधन की लापरवाही के कारण लगी

बताया जा रहा है कि पोकलेन में आग प्रबंधन की लापरवाही के कारण लगी है. लगातार पोकलेन से काम लिया जा रहा था. जिस कारण पोकलेन गर्म हो गयी और अचानक आग लग गयी. कर्मचारियों ने बीसीसीएल के पानी टैंकर से घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. जिसे एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया. इसे भी पढ़ें - तारापुर">https://lagatar.in/tarapur-assembly-by-election-independent-candidate-sanjay-withdraws-after-meeting-tejashwi-jolt-to-tej-pratap/">तारापुर

विधानसभा उपचुनाव : निर्दलीय प्रत्याशी संजय ने तेजस्वी से मुलाकात के बाद नाम लिया वापस, तेजप्रताप को झटका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही